आज के इस पोस्ट में हम आपको Railway के महत्वपूर्ण GK/GS के सवाल और जवाब बताने जा रहे है जो RRB NTPC के 17 जून के पहले शिफ्ट में पूछा गया था| इसके अलावा ये सभी सवाल सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षावों के लिए भी लाभदायक हो सकता है | तो इन सवालों को परीक्षा देने से पहले जरूर एक बार पढ़ ले |

1) हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन-सा है?
- a) शुक्र
- b) प्लूटो
- c) मंगल ग्रह
- d) बुध
Ans :- a) शुक्र
👉 हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र है। हालांकि बुध सूर्य के सबसे करीब है, लेकिन शुक्र का घना वातावरण, जो मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड से बना है, एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस प्रभाव पैदा करता है, जिससे इसकी सतह का तापमान बहुत अधिक हो जाता है।
2) किस मुगल सम्राट को ‘जिंदा पीर’ कहा जाता है?
- a) हुमायूं
- b) जहांगीर
- c) अकबर
- d) औरंगजेब
Ans:- d) औरंगजेब
👉 औरंगजेब को “जिंदा पीर” या “जीवित संत” के रूप में भी जाना जाता था, क्योंकि वह एक साधारण जीवन जीते थे और धार्मिक रूप से रूढ़िवादी थे | उन्हें एक कट्टरपंथी मुसलमान माना जाता था, और उनकी राजनीतिक नीतियों को उनके धार्मिक विश्वासों से प्रेरित माना जाता था |
👉 इसके अलावा औरंगजेब को आलमगीर के नाम से जाना जाता था जिसका मतलब होता है विश्व विजेता |
3) निम्नलिखित में से किसने लंदन में सर विलियम हट कर्जन वायली की हत्या की थी?
- a) सुखदेव थापर
- b) सूर्य सेन
- c) मदन लाल ढींगरा
- d) खुदीराम बोस
Ans:- c) मदन लाल ढींगरा
👉 1 जुलाई 1909 को लंदन में भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा ने कर्जन वायली की हत्या कर दी थी |
4) भारत में किस बैंक को “बैंक ऑफ बैंक” के रूप में जाना जाता है?
- a) नाबार्ड
- b) एसबीआई
- c) स्टेट सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक
- d) आरबीआई
Ans:- d) आरबीआई
👉 RBI की स्थापना :- 1 अप्रैल, 1935
👉 Act :- 1934
👉 मुख्यालय :- मुंबई, महाराष्ट्र
👉 RBI के प्रथम भारतीय गवर्नर :- सी.डी. देशमुख
👉 RBI के वर्तमान गवर्नर :- संजय मल्होत्रा
👉 राष्ट्रीयकरण :- 1 जनवरी, 1949
5) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 में किन अल्पसंख्यकों का उल्लेख किया गया है?
- a) भाषाई और धार्मिक
- b) धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषाई
- c) सांस्कृतिक और भाषाई
- d) धार्मिक और सांस्कृतिक
Ans:- a) भाषाई और धार्मिक
👉 अल्पसंख्यकों को अपने शिक्षण संस्थान बनाने और चलाने की स्वतंत्रता दी जाती है। अनुच्छेद 30, “शिक्षा अधिकारों के चार्टर” के रूप में भी जाना जाता है।
6) चंद्रगुप्त मौर्य के समय भारत कौन आया था?
- a) फ़ैक्सियन (फ़ा हिएन)
- b) जुआनज़ैंग (ह्वेन त्सांग)
- c) मेगस्थनीज
- d) स्ट्रैबो
Ans:- c) मेगस्थनीज
👉 चंद्रगुप्त मौर्य के समय में भारत में मेगस्थनीज नामक यूनानी राजदूत आया था | वह सेल्यूकस निकेटर का राजदूत बनकर चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था |👉 मेगस्थनीज ने चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में अपने अनुभव और भारत के बारे में जानकारी “इंडिका” नामक पुस्तक में लिखी थी |
7) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का मुख्यालय निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है ?
- a) नई दिल्ली
- b) बेंगलुरु
- c) मैसूरु
- d) मुंबई
Ans:- a) नई दिल्ली
👉 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना :- 12 oct 1993
8) विंडोज में डिलीट होने के बाद फ़ाइलें कहाँ जाती हैं?
- a) रिसाइकिल बिन
- b) कंट्रोल पैनल
- c) माय डॉक्यूमेंट्स
- d) विंडोज एक्सप्लोरर
Ans:- a) रिसाइकिल बिन
👉 विंडोज में फाइल डिलीट होने के बाद, वह रीसायकल बिन में जाती है, जो एक अस्थायी स्टोरेज एरिया है | रीसायकल बिन में, फाइलें तब तक रहती हैं जब तक कि उन्हें स्थायी रूप से हटा नहीं दिया जाता या रीसायकल बिन खाली नहीं कर दिया जाता |
9) निम्नलिखित में से किसने 1831 के रामोसी विद्रोह का नेतृत्व किया था?
- a) देवी चौधरानी
- b) राम सिंह
- c) शाह मल
- d) उमाजी राजे
Ans:- d) उमाजी राजे
👉 1831 के रामोसी विद्रोह का नेतृत्व उमाजी राजे नाइक ने किया था।👉 रामोसी विद्रोह पश्चिमी भारत में रामोसी जनजातियों द्वारा ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ 19वीं सदी में किया गया एक सशस्त्र विद्रोह था। यह विद्रोह मुख्य रूप से भूमि कर प्रणाली और प्रशासनिक नीतियों के प्रति असंतोष के कारण हुआ था।
10) राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम (मानव निर्मित) झील निम्नलिखित में से कौन सी है?
- a) जयसमंद झील
- b) राजसमंद झील
- c) पिछोला झील
- d) रूप सागर झील
Ans:- a) जयसमंद झील
👉 जयसमंद झील राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम (मानव निर्मित) झील है।
👉 जयसमंद झील का निर्माण 1685 में महाराणा जय सिंह ने करवाया था।
👉 यह राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है।
11) सर्दियों के मौसम के दौरान, भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग से वर्षा होती है?
- a) तड़ित झंझा
- b) मानसून का निवर्तन
- c) पश्चिमी विक्षोभ
- d) ऊष्णकटिबंधी चक्रवात
Ans:- c) पश्चिमी विक्षोभ
👉 भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदानी भाग में भूमध्य सागर से उठने वाली पश्चिमी विक्षोभ के आक्रमण के कारण सर्दियों में वर्षा होता है |
12) चार्टर अधिनियम को कितने वर्षों के लिए स्थापित किया गया था?
- a) 15
- b) 5
- c) 20
- d) 10
Ans :- c) 20
👉 चार्टर अधिनियम को 20 वर्षों के लिए स्थापित किया गया था।
👉 कुल मिलाकर, ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत के लिए चार चार्टर अधिनियम पारित किए गए थे। ये अधिनियम 1793, 1813, 1833 और 1853 में पारित किए गए थे।