6 August 2025 Current Affairs , 6 August 2025 Current Affairs in Hindi, Most important Current Affairs 2025, Current Affairs Today, Current Affairs in Hindi :-

आज हम आपको 6 August 2025 Current Affairs के Most Important सवालों को बताने जा रहे है | जिसमें भारतीय अंगदान दिवस, हंगरी ग्रैंड प्रिक्स 2025, क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी, पारंपरिक संगीत महोत्सव, भारत का पहला मेक-इन-इंडिया हरित हाइड्रोजन संयंत्र, ‘अपना घर’ नामक पहल, शिबू सोरेन का हाल ही में निधन, भारत का मछली उत्पादन में स्थान जैसे टॉपिक को कवर कराने वाला हूँ |
अगर आप Railway, SSC, UPSC, और Other Competetive Exams की तैयारी कर रहे होंगे तो 6 August 2025 Current Affairs आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है | इसके अलावा अगर आप किसी भी प्रकार का सरकारी परीक्षा या प्राइवेट परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे तो भी आपके लिए यह Current Affairs महत्वपूर्ण है |
6 August 2025 Current Affairs in Hindi :-
1) निम्न में से किस दिन भारतीय अंगदान दिवस मनाया जाता है?
- a) 1 अगस्त
- b) 2 अगस्त
- c) 3 अगस्त
- d) 4 अगस्त
Ans:- c) 3 अगस्त
👉 भारतीय अंगदान दिवस हर साल 3 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अंगदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है |
2) भारतीय तिरंगे के डिजाइनर श्री पिंगली वैंकेया जी की 2 अगस्त 2025 में कौन सी जयन्ती मनाई गयी?
- a) 146 वीं
- b) 147 वीं
- c) 148 वीं
- d) 149 वी
Ans:- d) 149 वी
👉 भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अनेक वीरों और विचारकों ने योगदान दिया, लेकिन पिंगली वेंकय्या (Pingali Venkayya) का नाम विशेष रूप से स्मरणीय है क्योंकि उन्होंने वह तिरंगा झंडा डिजाइन किया जो आज़ाद भारत की पहचान बन गया | हर साल 2 अगस्त को उनकी जयंती ‘झंडा वेंकय्या’ के रूप में मनाई जाती है | 2025 में यह उनका 149वां जन्मदिवस के रूप में मनाया गया |
3) निम्न में से किसने हाल ही में आयोजित हंगरी ग्रैंड प्रिक्स 2025 का खिताब जीता है?
- a) मैक्स वर्स्टापेन
- b) लुईस हैमिल्टन
- c) लैंडो नॉरिस
- d) ऑस्कर पियास्त्री
Ans:- c) लैंडो नॉरिस
👉 हंगरी ग्रैंड प्रिक्स 2025 का खिताब लैंडो नॉरिस ने जीता है | उन्होंने अपने टीम के साथी ऑस्कर पियास्त्री को हराकर यह रेस जीती |
4) क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी किस देश में स्थित है जो 600 साल बाद फटा है?
- a) रूस
- b) चीन
- c) दक्षिण कोरिया
- d) इंडोनेशिया
Ans:- a) रूस
👉 क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी, जो 600 साल बाद फटा है, रूस में स्थित है। यह ज्वालामुखी कामचटका प्रायद्वीप पर है |
5) निम्न में से किस शहर में ‘सप्तसुर: सात राष्ट्र, एक राग’ नामक पहले बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव का आयोजन किया गया?
- a) नई दिल्ली
- b) पटना
- c) भोपाल
- d) चंडीगढ़
Ans:- a) नई दिल्ली
👉 पहला बिम्सटेक पारंपरिक संगीत महोत्सव ‘सप्तसुर: सात राष्ट्र, एक राग’ नई दिल्ली में आयोजित किया गया था | यह महोत्सव 4 अगस्त, 2025 को भारत मंडपम में आयोजित किया गया था |
6) निम्न में से किस स्थान पर भारत का पहला मेक-इन-इंडिया हरित हाइड्रोजन संयंत्र चालू किया गया है?
- a) पटना
- b) कांडला
- c) मुंबई
- d) चेन्नई
Ans:- b) कांडला
👉 गुजरात के कांडला में स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण ने भारत का पहला स्वदेशी ‘मेक इन इंडिया’ 1 मेगावाट हरित हाइड्रोजन संयंत्र शुरू किया है।
7) निम्न में से कौन इजराइल के साथ सभी हथियारों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है?
- a) इटली
- b) जर्मनी
- c) स्लोवेनिया
- d) स्लोवाकिया
Ans:- c) स्लोवेनिया
👉 स्लोवेनिया, गाजा में युद्ध के कारण इजरायल के साथ सभी हथियारों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है। स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब ने कहा |
8) ट्रक ड्राईवर्स के लिए निम्न में से किसने ‘अपना घर’ नामक पहल शुरू की है?
- a) भारी उद्योग मंत्रालय
- b) बिहार सरकार
- c) गृह मंत्रालय
- d) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
Ans:- d) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
👉 भारत के ट्रकिंग कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और आराम को बेहतर बनाने के लिए, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ‘अपना घर’ नामक एक अग्रणी पहल शुरू की है। देश भर में शुरू किया गया यह कार्यक्रम प्रमुख राजमार्गों पर ट्रक चालकों के लिए स्वच्छ और आरामदायक विश्राम सुविधाएँ प्रदान करता है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले लोगों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
9) शिबू सोरेन का हाल ही में निधन हो गया। वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
- a) बिहार
- b) मणिपुर
- c) मध्य प्रदेश
- d) झारखण्ड
Ans:- d) झारखण्ड
👉 झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे। 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
10) भारत को वैश्विक स्तर पर मछली उत्पादन में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
- a) दूसरा
- b) तीसरा
- c) चौथा
- d) पांचवा
Ans:- a) दूसरा
👉 भारत ने एक बार फिर वैश्विक मत्स्य क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति को सिद्ध करते हुए दुनिया में मछली उत्पादन में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह घोषणा केंद्रीय मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कोलकाता में एक बैठक के दौरान की।