आज के इस पोस्ट में हम आपको 29 January 2025 के Current Affairs के क्वेश्चन बताने जा रहा हूँ | जो आपके Railway, SSC, UPSC, और Other Competetive Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है | इसके अलावा अगर आप किसी भी प्रकार का सरकारी परीक्षा या प्राइवेट परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे तो भी आपके लिए यह पोस्ट महत्वपूर्ण है |

Question :-
1) हाल ही में किसने ऑल इंडिया रेडियो की कुंभवाणी चैनल का उद्घाटन किया?
- a) नरेन्द्र मोदी
- b) अश्विनी वैष्णव
- c) योगी आदित्यनाथ
- d) इनमें से कोई नहीं
2) हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का नाम किसके सम्मान में बदला है?
- a) जवाहरलाल नेहरू
- b) इंदिरा गांधी
- c) डॉ. मनमोहन सिंह
- d) अटल बिहारी वाजपेयी
3) किसे हाल ही में ICC अंपायर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया?
- a) रिचर्ड इलिंगवर्थ
- b) नितिन मेनन
- c) कुमार धर्मसेना
- d) माइकल गफ़
4) हाल ही में कौन से दो भारतीय शहर वैश्विक वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हुए हैं?
- a) दिल्ली और मुंबई
- b) इंदौर और उदयपुर
- c) चेन्नई और कोलकाता
- d) बेंगलुरु और हैदराबाद
5) ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2025 का टाइटल किस खिलाड़ी ने जीता?
- a) अलेक्जेंडर ज्वेरेव
- b) यानिक सिनर
- c) कार्लोस अल्कराज
- d) नोवाक जोकिविच
6) भारत हाल ही में किस कार्यक्रम में एक पर्यवेक्षक राष्ट्र के रूप में शामिल हुआ है?
- a) नाटो
- b) यूरोड्रोन कार्यक्रम
- c) एशियाई रक्षा सहयोग कार्यक्रम
- d) यूएन शांति रक्षा मिशन
7) ICC इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड किसने जीता?
- a) कमिंदु मेंडिस
- b) यशस्वी जायसवाल
- c) बेन डकेट
- d) रिंकू सिंह
Answers :-
👉1c,
➡️उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी, 2025 से महाकुंभ शुरू होे गया है | इस महाकुम्भ को लोग घर बैठे देख सके इसके लिए वहां के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आकाशवाणी रेडियो चैनल ‘कुंभवाणी’ का उद्घाटन किया है |
👉 2c,
➡️ हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में आधिकारिक तौर पर हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (HIPA) का नाम बदल दिया है |
➡️यह निर्णय हाल ही में हिमाचल प्रदेश की 50वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया |
👉 3a,
➡️रिचर्ड इलिंगवर्थ को 2024 के लिए ICC अंपायर ऑफ द ईयर के रूप में चौथी बार चुना गया है | यह सम्मान उन्हें 26 जनवरी 2025 को दिया गया |
➡️रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अपने अंपायरिंग करियर में कई महत्वपूर्ण मैचों में भाग लिया है और उनकी निर्णय लेने की क्षमता के लिए उन्हें सराहा गया है |
👉 4b,
➡️भारत ने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित करते हुए पहली बार वेटलैंड सिटी के रूप में दो शहरों को मान्यता दिलाई है। राजस्थान के उदयपुर और मध्य प्रदेश के इंदौर को यूनेस्को के रामसर सम्मेलन द्वारा वेटलैंड सिटी की सूची में शामिल किया गया है।
➡️यूनेस्को के रामसर ने झीलों के शहर उदयपुर को दुनिया की वेटलैंड सिटी में शामिल कर लिया है। दुनिया भर में अपनी झीलों की खूबसूरती के लिए विख्यात राजस्थान का उदयपुर अब दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हो गया है।
➡️उदयपुर और इंदौर के शामिल होने के बाद, अब दुनिया में 31 वेटलैंड सिटी हो गए हैं। यह उपलब्धि भारत के लिए गर्व का विषय है।
👉 5b,
➡️यानिक सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को शिकस्त दी और लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत लिया। उन्होंने साल 2024 में भी खिताब जीता था।
👉 6b,
➡️भारत हाल ही में यूरोड्रोन कार्यक्रम में पर्यवेक्षक राष्ट्र के रूप में शामिल हुआ है। ऐसे में भारत अब जापान के बाद पर्यवेक्षक का दर्जा पाने वाला दूसरा एशिया-प्रशांत देश बन गया है।
➡️यह एक मध्यम ऊंचाई दीर्घावधिक क्षमता वाला दूर से संचालित विमान प्रणाली है, जिसे खुफिया जानकारी, निगरानी, टोही, समुद्री निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध और पूर्व चेतावनी जैसे दीर्घावधिक मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है।
➡️यह 40 घंटे तक हवा में रह सकता है तथा 2.3 टन का पेलोड ले जा सकता है।
👉 7a,
➡️कमिंदु मेंडिस को ICC इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया है | श्रीलंका के 25 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने अपने करियर की शुरुआत में ही टेस्ट क्रिकेट में अद्वितीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं |
➡️कमिंदु ने अपने पहले आठ टेस्ट मैचों में लगातार आठ अर्धशतक बनाए, और यह उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने |