1 August 2025 Current Affairs , 1 August 2025 Current Affairs in Hindi, Most important Current Affairs 2025, Current Affairs Today, Current Affairs in Hindi :-

आज हम आपको 1 August 2025 Current Affairs के Most Important सवालों को बताने जा रहे है | जिसमें नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) उपग्रह, अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ, विश्व रेंजर दिवस, एशिया कप 2025, पहली AI पावर्ड आंगनवाडी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), पहला एआई-आधारित सड़क सुरक्षा पायलट प्रोजेक्ट, स्वदेशी होवरक्राफ्ट का निर्माण, ज्ञान भारतम मिशन, जैसे टॉपिक को कवर कराने वाला हूँ |
अगर आप Railway, SSC, UPSC, और Other Competetive Exams की तैयारी कर रहे होंगे तो 1 August 2025 Current Affairs आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है | इसके अलावा अगर आप किसी भी प्रकार का सरकारी परीक्षा या प्राइवेट परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे तो भी आपके लिए यह Current Affairs महत्वपूर्ण है |
1 August 2025 Current Affairs in Hindi :-
1) अमेरिका ने 1 अगस्त, 2025 से भारत से आयातित वस्तुओं पर कितना टैरिफ लगाने की घोषणा की है? :- 25%
2) ‘गज़ाप’ क्या है, जिसे तुर्की ने IDEF 2025 डिफेंस फेयर में पेश किया? :- नॉन-न्यूक्लियर बम
3) 30 जुलाई 2025 को प्रक्षेपित नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) उपग्रह की क्या विशेषता है? :- यह द्वि-आवृत्ति रडार (L-बैंड और S-बैंड) का उपयोग करता है |
4) भारत के तटरक्षक बल के लिए देश के पहले स्वदेशी होवरक्राफ्ट का निर्माण किस राज्य में शुरू हुआ? :- c) गोवा
5) भारत में शुरू किए गए ‘ज्ञान भारतम मिशन’ का उद्देश्य क्या है? :- प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण
6) भारत का पहला एआई-आधारित सड़क सुरक्षा पायलट प्रोजेक्ट किस राज्य में शुरू हुआ है? :- उत्तर प्रदेश
7) निम्न में से किस राज्य से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने दो प्रलय मिसाइलों का सफलता परीक्षण किया है?:- ओडिशा
8) निम्न में से किस देश में 17 वें पुरुष एशिया क्रिकेट कप 2025 का आयोजन किया जाएगा? :- संयुक्त अरब अमीरात
9) निम्न में से किस दिन विश्व रेंजर दिवस मनाया जाता है? :- 31 जुलाई
10) भारत की पहली AI पावर्ड आंगनवाडी निम्न में से किस राज्य में शुरू की गयी है? :- महाराष्ट्र
1 August 2025 Current Affairs , 1 August 2025 Current Affairs in Hindi, Most important Current Affairs 2025, Current Affairs Today, Current Affairs in Hindi :-
1) 30 जुलाई 2025 को प्रक्षेपित नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (NISAR) उपग्रह की क्या विशेषता है?
- a) यह भारत का पहला उपग्रह है
- b) यह मानव को ले जाने वाला पहला उपग्रह है
- c) यह द्वि-आवृत्ति रडार (L-बैंड और S-बैंड) का उपयोग करता है |
- d) यह चंद्र अभियानों के लिए डिज़ाइन किया गया है |
Ans:- c) यह द्वि-आवृत्ति रडार (L-बैंड और S-बैंड) का उपयोग करता है |
👉 NISAR, पृथ्वी का निरीक्षण करने वाला पहला उपग्रह है, जो दोहरे आवृत्ति वाले सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) – नासा के एल-बैंड और इसरो के एस-बैंड – के साथ पृथ्वी का निरीक्षण करता है |
👉 निसार का उद्देश्य :- यह पर्यावरण की गड़बड़ी, बर्फ-शीट के पतन और भूकंप, सूनामी, ज्वालामुखी और भूस्खलन जैसे प्राकृतिक खतरों सहित ग्रह की कुछ सबसे जटिल प्रक्रियाओं को मापने के लिए बनाया जा रहा है।
2) अमेरिका ने 1 अगस्त, 2025 से भारत से आयातित वस्तुओं पर कितना टैरिफ लगाने की घोषणा की है?
- a) 15%
- b) 20%
- c) 25%
- d) 30%
Ans:- c) 25%
👉 भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि भारत को 1 अगस्त, 2025 से संयुक्त राज्य अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले अपने माल पर 25% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। टैरिफ के साथ, ट्रम्प ने घोषणा की कि भारत को यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस से तेल और सैन्य खरीद जारी रखने के लिए अतिरिक्त जुर्माना भी देना होगा।
3) निम्न में से किस दिन विश्व रेंजर दिवस मनाया जाता है?
- a) 30 जुलाई
- b) 31 जुलाई
- c) 1 अगस्त
- d) 2 अगस्त
Ans:- b) 31 जुलाई
👉 विश्व रेंजर दिवस 31 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन उन वन रक्षकों (फॉरेस्ट रेंजर) को समर्पित है जो जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करते हैं।
4) निम्न में से किस देश में 17 वें पुरुष एशिया क्रिकेट कप 2025 का आयोजन किया जाएगा?
- a) भारत
- b) पाकिस्तान
- c) श्रीलंका
- d) संयुक्त अरब अमीरात
Ans:- d) संयुक्त अरब अमीरात
👉 एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होना है और इसकी मेज़बानी भारत के पास है। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा सीमा पार तनाव के कारण, दोनों देशों ने आपसी सहमति से 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही प्रतिस्पर्धा करने पर सहमति जताई है।
5) भारत की पहली AI पावर्ड आंगनवाडी निम्न में से किस राज्य में शुरू की गयी है?
- a) महाराष्ट्र
- b) बिहार
- c) उत्तर प्रदेश
- d) झारखण्ड
Ans:- a) महाराष्ट्र
👉 हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर जिले के वडधामना गांव में भारत की पहली AI संचालित आंगनवाड़ी का उद्घाटन किया।
6) निम्न में से किसे सशस्त्र सीमा बल (SSB) का 26 वां महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
- a) विनोद चौहान
- b) मानवी अरोड़ा
- c) सुखदेव सिंह
- d) दलजीत सिंह चौधरी
Ans: – d) दलजीत सिंह चौधरी
👉 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है, यह बल नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करता है | उनकी नियुक्ति 1 सितंबर, 2025 से 31 दिसंबर, 2028 तक प्रभावी होगी |
7) निम्न में से किस राज्य से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने दो प्रलय मिसाइलों का सफलता परीक्षण किया है?
- a) ओडिशा
- b) बिहार
- c) मध्य प्रदेश
- d) सिक्किम
Ans:- a) ओडिशा
👉 रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 28 और 29 जुलाई 2025 को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से ‘प्रलय’ मिसाइल के दो लगातार सफल परीक्षण किए।
8) निम्न में से किस देश ने ‘जुलाई स्टॉर्म’ नामक अपने सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया है?
- a) ऑस्ट्रेलिया
- b) रूस
- c) फ्रांस
- d) इंग्लैंड
Ans:- b) रूस
👉 “जुलाई स्टॉर्म” नामक सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास रूस द्वारा आयोजित किया गया था | यह अभ्यास 23 से 27 जुलाई तक चला, जिसमें 150 से अधिक युद्धपोत, 120 विमान और 15,000 से अधिक नौसैनिक शामिल थे |
9) भारत का पहला एआई-आधारित सड़क सुरक्षा पायलट प्रोजेक्ट किस राज्य में शुरू हुआ है?
- a) महाराष्ट्र
- b) उत्तर प्रदेश
- c) तमिलनाडु
- d) गुजरात
Ans:- b) उत्तर प्रदेश
👉 सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सड़क सुरक्षा पायलट प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों की भविष्यवाणी और रोकथाम करना है।
Ans:-
10) भारत के तटरक्षक बल के लिए देश के पहले स्वदेशी होवरक्राफ्ट का निर्माण किस राज्य में शुरू हुआ?
- a) महाराष्ट्र
- b) तमिलनाडु
- c) गोवा
- d) गुजरात
Ans:- c) गोवा
👉 भारत ने अपने समुद्री रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय तटरक्षक बल के लिए पहले स्वदेशी होवरक्राफ्ट (hovercraft) के निर्माण की शुरुआत की है। यह कार्य 30 जुलाई 2025 को चौगुले एंड कंपनी प्रा. लि., गोवा में शुरू हुआ। यह प्रोजेक्ट तटीय निगरानी और सर्च-एंड-रेस्क्यू अभियानों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
11) भारत में शुरू किए गए ‘ज्ञान भारतम मिशन’ का उद्देश्य क्या है?
- a) अंतरिक्ष अन्वेषण
- b) जलवायु परिवर्तन से निपटना
- c) प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण
- d) ग्रामीण विद्युतीकरण
Ans:- c) प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण
👉 इस मिशन का उद्देश्य एक करोड़ से अधिक प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटल भंडार बनाना है ताकि शोधकर्ताओं और विद्वानों को इन्हें अध्ययन के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सके।
तो उम्मीद करते है कि आपको 1 August 2025 Current Affairs पसंद आया होगा, कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों में अधिक से अधिक शेयर करें | और इसका वीडियो देखना चाहते है तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Rahul Future Classes में जाकर देख सकते है|
नासा और इसरो मिलकर सैटेलाइट को भेजेंगे अंतरिक्ष पर ! निसार मिशन
https://www.instagram.com/irahulraj23?igsh=MTA4NmswdHc2Nmg2Yg==